Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ा खुलासा, विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी, इस प्रकार बिताएंगे दो महीने

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों की बीच खबर आई है कि ये भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज के आगामी दौर पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएगा। धोनी ने इस दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध करार दिया।

धोनी अभी नहीं लेंगे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, इस व्यक्ति ने किया खुलासा

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने धोनी के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धोनी अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे, इसी कारण उन्होंने खुद को इस दौरे से अलग कर लिया है।

इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर को चुना गया ;न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर, सभी हैरान

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने रविवार को वेस्टइंडीज दौर के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक से पहले बीसीसीआई को अपने फैसले से अवगत करवा दिया है।हालांकि बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि धोनी अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि विश्व कप समाप्त होने के बाद से ही धोनी के सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई थी। विश्व कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की क्रिकेट के दिग्गजों ने आलोचना की थी।