Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उत्तर कोरिया के खिलाफ करो या मरो मैच में भारत को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

अहमदाबाद
ताजिकिस्तान के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद मेजबान भारत चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तर कोरिया के खिलाफ करो या मरो मैच में शनिवार को बेहतर प्रदर्शन करने के लिये बेताब होगा। मौजूदा चैंपियन भारत को सात जुलाई को 2-4 से हार गया था जिससे उसके लिये फाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। चार टीमों के इस टूर्नामेंट में चोटी पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे बाकी बचे दोनों मैचों में से कोई भी नहीं गंवाना होगा। ताजिकिस्तान के खिलाफ भारत सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से एक समय 2-0 से आगे था लेकिन इसके बाद दसने दूसरे हाफ में चार गोल गंवाये। भारतीय रक्षापंक्ति दूसरे हाफ में तितर बितर हो गयी थी। 

आदिल खान और नरेंदर गहलोत मध्यक्रम में प्रभाव नहीं छोड़ पाये जबकि रक्षापंक्ति में राहुल भिके और मंदर राव देसाई भी संघर्ष करते नजर आये। ताजिकिस्तान ने अधिकतर आक्रमण दायें छोर से किये जहां भिके जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भारतीय टीम में संदेश ंिझगन की वापसी हो सकती है जिससे रक्षापंक्ति को मजबूती मिलेगी। उत्तर कोरिया के लिये भी यह मैच करो या मरो जैसा है क्योंकि उसे पहले मैच में सीरिया से 2-5 से हार का सामना करना पड़ा था।