भारतीय क्रिकेट टीम में दिवार के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले मौजूदा समय में इंडिया-ए और अंडर-19 इंडिया टीम के कोच राहुल द्रविड़ को अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का हेड ऑफ क्रिकेट के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बात की जानाकरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी करके दी है।
फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
बीसीसीआई ने कहा, द्रविड़ को बेंगलुरु स्थिति एनसीए का हेड ऑफ क्रिकेट के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ती के बाद द्रविड़ एनसीए में क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां पर ध्यान रखेंगे। राहुल अंडर 19 के खिलाड़ियों को तैयार करने में बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
World Cup 2019: 11 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अंडर-19 के कप्तान
द्रविड़ भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रशिक्षकों के साथ भी काम करेंगे और द्रविड़ संन्यास के बाद से भारतीय टीम के लिए देश के युवा क्रिकेटरों की तलाश मेें लगे हुए है। द्रविड़ के नेतृत्त्व में भारत ने दो बार लगातार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है और इस टीम के खिलाड़ी मौजुदा विश्व कप का हिस्सा भी बने हैं।
Herald