Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC-2019: India vs Bangladesh, भारत ने जीता टॉस, पहले चुनी बल्लेबाजी

लाइव सिटीज,सेन्ट्रल डेस्क: विश्वकप क्रिकेट में आज भारत और बंगलादेश के बीच मुकाबला होना है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें आमने सामने हैं.  एक तरफ जहां भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक एक पॉइंट की दरकार है, वहीं, बांग्लादेश को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए. अगर वह हारा तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा.  ऐसे में इस महत्वपूर्ण मैच को लेकर भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी किये गए हैं. कुलदीप और केदार की जगह भुवनेश्वर और कार्तिक को मौका मिला है.

बता दें कि प्रैक्टिस मैच में भारत बांग्लादेश को हरा चुका है. ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है. भारत की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्माद शमी पर नजरें रहेंगी. वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अच्छी फॉर्म में हैं. वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अच्छी फॉर्म में हैं.बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रहे इस मुकाबले को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है. अगर भारत ये मैच जीतता है तो सेमीफाइनल का टिकट पक्का है, भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए महज एक पॉइंट की जरुरत है. वहीं बंगलादेश के लिए आज करो या मरो की स्थिति होगी. अगर बांग्लादेश ये मैच हारती है तो सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो जाएगी.

The post CWC-2019: India vs Bangladesh, भारत ने जीता टॉस, पहले चुनी बल्लेबाजी appeared first on Live Cities.