लाइव सिटीज, सेन्ट्रल डेस्क: आईसीसी विश्व कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. सेमीफाइनल से पहले अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को हराकर नंबर- 1 पोजीशन पर रहना चाहेगा. श्रीलंकाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. भारत के प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी की जगह रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
आपको बता दें कि आईसीसी विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में तो जगह पक्की कर चुका है, लेकिन प्वॉइंट टेबल में नंबर-1 बनने के लिए भारत को हर हाल में ये मैच जीतना होगा और हालांकि इसके बाद भी ये पक्का नहीं होगा कि भारत नंबर-1 टीम रहेगी या नहीं. इसका फैसला आज होने वाले दूसरे मैच के बाद ही होगा, अगर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत जाता है तो भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा और अगर भारत आज जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया आज हार जाता है तो भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना होगा.
आज मैच खेल रही भारतीय टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा,केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार.
आज का मैच खेल रही श्रीलंकाई टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी-
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज, लहिरु थिरिमने, इसुरु उडाना, धनंनजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, कसुन रजीथा, लसिथ मलिंगा
The post CWC 2019: India vs Sri Lanka- श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला appeared first on Live Cities.