Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC: लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता इंग्लैंड, पहली बार वर्ल्ड कप में मुकाबला

 
नई दिल्ली     
    
आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को खेला जाएगा. ये 5वां मौका है जब लॉर्ड्स मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल होगा. ये दोनों टीमें पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी. फाइनल में पहुंचने के बाद इंग्लैंड का वर्ल्ड कप जीतने के लिए ये चौथा प्रयास होगा, जबकि न्यूजीलैंड अपना दूसरा फाइनल मैच खेलेगा. पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को मात देकर ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन बना था.
 

1983 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड को हराकर ही इंग्लैंड यहां तक पहुंचा है. वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स ग्राउंड पर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं जीती है. इन दोनों टीमों के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. दोनों बार न्यूजीलैंड की टीम जीती है.
 
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में एजबेस्टन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर इंग्लैंड वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. 1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप फाइनल खेलने जा रही है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमें आज तक वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है.