Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Global T20 Canada 2019: आज मैदान पर गेल के खिलाफ उतरेंगे युवी

ओंटारियो    
आज से ग्लोबल टी20 कनाडा 2019 का आगाज होने जा रहा है। इस टी20 लीग का पहला मैच टोरंटो नैशनल्स और वैनकुअर नाइट्स के बीच खेला जाना है। वैनकुअर नाइट्स टीम में क्रिस गेल हैं, तो टोरंटो नैशनल्स में युवराज सिंह हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाज आज मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। टोरंटो नैशनल्स में ब्रेंडन मैक्कलम, कीरन पोलार्ड और मिशेल मैक्लिनेगन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

वहीं वैनकुअर नाइट्स के लिए शोएब मलिक, आंद्रे रसेल, टिम साउदी और रैसी वन डर डसन जैसे क्रिकेटर खेलेंगे। मैच भारतीय समय के मुताबिक रात में 10 बजे से खेला जाना है। युवराज सिंह ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। युवी के फैन्स को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के बाद एक बार फिर युवी क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। युवी इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, हालांकि उनको ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। मैच ओंटारियो के ब्रैंप्टन के सीएए सेंटर में खेला जाना है। ये इस टी20 लीग का पहला मैच होगा।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI
टोरंटो नैशनल्सः युवराज सिंह (कप्तान), ब्रेंडन मैक्कलम, हेनरिक क्लासेन, कैलम मैक्लिऑड, चिराग सूरी, गुलाम शब्बर (विकेटकीपर), मार्क मॉन्टफोर्ट, क्रिस ग्रीन, मिशेल मैक्लिनेगन, जेरेमी गॉर्डन, जसदीप सिंह।

वैनकुअर नाइट्सः क्रिस गेल (कप्तान), रैसी वन डर डसन, शोएब मलिक, चाडविक वॉल्टन (विकेटकीपर), साद बिन जफर, रिजवान चीमा, जेजे स्मित, माइकल रिपन, अली खान, टिम साउदी, एंडिले फेहलुकवायो।