Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC वनडे रैंकिंग में कोहली-बुमराह टॉप पर

खेल डेस्क।आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ियों ने ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में जबरदस्त धमाल मचाया है। ICC वनडे रैंकिंग के शीर्ष बल्लेबाजों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और नंबर एक पर भारतीय कप्तान विराट कोहली तो नंबर दो पर उपकप्तान रोहित शर्मा है। नबंर तीन पर पाकिस्तान के बाबर आजम चार पर दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर 5वें स्थान पर है।

आईसीसी की विश्व कप एकादश में नहीं मिली विराट और धोनी को जगह


ICC वनडे रैंकिंग के शीर्ष गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर हैं और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को ताजा रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। आर्चर शीर्ष-30 में पहुंच गए है। विश्व कप में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं तो दूसरे नंबर पर स्टोक्स है। टीम रैंकिंग में इंग्लैंड ने विश्व कप जीतकर भारत पर तीन अंकों की बढ़त बनाकर शीर्ष पर पहुचं गई है।

विश्व कप के बाद विराट की कप्तानी पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी विश्व कप एकादश में जगह मिली है।इस टीम में विश्व चैंपियन इंग्लैंड के चार, न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके साथ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को इसमें शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड



Herald