Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने सचिन तेंदुलकर को दिया ये बड़ा सम्मान

खेल डेस्क।ICC ने सचिन तेंदुलकर को हॉल ऑफ फेम से नवाजा है और इसके बाद सचिन छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं ,जिनको इस सम्मान से नवाजा गया है। ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद सचिन ने अपने परिवार, दोस्तों और फैन का शुक्रिया अदा किया है।

ICC का कड़ा फैसला- धीमी ओवर गति करने पूरी टीम को मिलेगी ये कड़ी सजा

सचिन ने ट्विटर पर लिखा, इस सम्मान के मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। इस सम्मान में आप सभी का योगदान है। सचिन ने भारत के लिए टेस्ट में 15921 और वनडे में 18426 रन बनाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। सचिन आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

इस वजह से तेज हुई महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकले

सचिन को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सचिन का भारतीय टीम के लिए बहुत ज्यादा योगदान रहा है और इस योगदान कोई भी भारतीय फैंस कभी नहीं भुला सकता। ​सचिन से पहले राहुल द्रविड़ ,अनिल कुंबले, बिशन सिंह बेदी,सुनील गावस्कर और कपिल देव को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

महज 15 दिन में चौथा गोल्ड मेडल जीतकर हिमा दास ने रचा ये नया इतिहास



Herald