खेल डेस्क।विश्व कप नहीं जीतने के बाद से भारतीय टीम बहुत ज्यादा निराश है और इसके साथ वह अब वेस्टइंडिज दौरे पर जा रही है। इस दौरे से पहले आईसीसी ने अपनी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग जारी की है और इसमें भारतीय टीम का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर कामय है।
ये महान खिलाड़ी बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर,न्यूजीलैंड (दूसरे),दक्षिण अफ्रीका (तीसरे), इंग्लैंड (चौथे) और आस्ट्रेलिया (पांचवें) स्थान पर है। इसके साथ ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान कोहली 922 अंक के साथ शीर्ष पर ह तो न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 913 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर और चेतेश्वर पुजारा 881 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
19 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतकर हिमा ने बनाया रिकॉर्ड
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग की गेंदबाजों की सूची में टॉप 10 में केवल दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन 6वें स्थान पर तो रविन्द्र जड़ेजा 10वें स्थान पर है। हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में भारतीय टीम के जड़ेजा पहले स्थान पर है।
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की वापसी
Herald