Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC का कड़ा फैसला- धीमी ओवर गति करने पूरी टीम को मिलेगी ये कड़ी सजा

खेल डेस्क।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई मैचों में देखा गया है की धीमी ओवर गति के कारण कप्तान को इसकी सजा मिलती थी। लेकिन इस बार आईसीसी क्रिकेट समिति ने एक नया नियम बनाया है,जिसमें कप्तानों को धीमी ओवर गति के लिए निलंबन की सजा नहीं होगी। धीमी गती ओवर करने पर आईसीसी ने पूरी टीम के अंक काटने और उसको सजा देने का फैसला किया है।

इस वजह से तेज हुई महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकले

ICC का यह नया नियम आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से शुरू होगा और आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी। 2019 से 2021 तक चलने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 1 अगस्त से शुरू हो रही है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काट लिए जाएंगे।

महज 15 दिन में चौथा गोल्ड मेडल जीतकर हिमा दास ने रचा ये नया इतिहास

इन नए नियम के बाद धीमी ओवर गति की सजा अब अकेले कप्तान की जगह पूरी टीम को सजा मिलेगी। इसके लिए कप्तान अकेला जिम्मेदार नहीं होता है और अब पूरी टीम को इसकी ​सजा झेलनी पड़ेगी।

इस क्रिकेटर का शादी के बाद रहा 5-6 लड़कियों के साथ नाजायज संबंध



Herald