Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: विंडीज जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे विराट! क्या रोहित हैं वजह?

 नई दिल्ली
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गौरतलब है कि विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद टूर्नामेंट से भारत की विदाई हो गई थी। इसके बाद से ही रोहित और विराट के बीच मनमुटाव की खबरें मीडिया में लगातार आ रही हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। क्रिकेट फैंस को इंतजार था कि वेस्ट इंडीज दौरे पर जाने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और यहां पर रोहित के बारे में उनसे सवाल किया जा सकता है।
 
विराट कोहली वेस्ट इंडीज दौरे से पहले नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस?
लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो विराट कोहली वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित नहीं करेंगे। भारतीय टीम सोमवार यानी 29 जुलाई को वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना हो सकती है। टीम पहले अमेरिका जाएगी, जहां उसे दो टी-20 मैच खेलने हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होंगे। आमतौर पर किसी दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम के कोच और कप्तान प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हैं। विराट कोहली और रवि शास्त्री भी इस परंपरा को निभाते आए हैं। लेकिन इस बार पत्रकारों के रोहित पर पूछे गए सवालों से बचने के लिए विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रह सकते हैं।