खेल डेस्क।प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन शुरू हो गया है और जयपुर पिंक पैंथर्स ने धमाकेदार जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है। जयपुर ने सीजन के पहले ही मैच में यू मुंबा को 42-23 से हराकर दूसरी टीमों को चेतावनी दे दी है की इस बार उनका प्रदर्शन जबरदस्त होगा।
टीम इंडिया में खेलेंगी दो नए भाईयों की ये जोड़ी
वेस्टइंडीज दौरे के लिए हुआ भारतीय टीम का चयन
इस जीत के हिरो रहे दीपक हुड्डा ने पीकेएल में 25वीं बार सुपर-10 पूरा किया और इसके अलावा लीग में अपने 600 रेड प्वाइंट्स भी पूरे किए है। जयपुर की टीम ने मुकाबले के पहले हाफ में 22-9 की भारी बढ़त बनाई और टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबा को 42-23 से रौंद दिया।
जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने 11, नितिन रावल ने 7 और दीपक नरवाल ने 6 अंक अपने नाम किए है। यह सीजन बहुत ही शानदार रहने वाला है और इस बार कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनका प्रदर्शन लाजवाब होगा।
धोनी क्रिकेट मैदान में नहीं, 2 महीने रहेंगे भारतीय सैनिकों के साथ
Herald