Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पटनाः टीम इंडिया की जीत के लिए हवन, आज होना है भारत Vs न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्कः भारत के लिए आज अहम दिन है. आज इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच होने जा रहा है. इससे पहले बिहार में दुआओं का दौर जारी है. सेमीफाइनल मुकाबले से पहले हवन किया जा रहा है. पूजा की जा रही है. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के लिए दुआ की जा रही है. पटना में आम और खास लोगों ने अपने अंदाज में टीम इंडिया की जीत के लिए विश किया. पटना के दलदली इलाके के शिवमंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया गया.

यहां एलजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया. प्रार्थना की और टीम इंडिया की जीत की कामना की. काफी देर तक युवा और लोजपा कार्यकर्ता हवन-पूजा में लगे रहे. सभी के जुबान पर एक ही बात थी टीम इंडिया जीतेगी. हल हाल में जीतेगी.

गयाः 6 बच्चों की मौत के बाद भी बीमारी स्पष्ट नहीं, पटना की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे डॉक्टर

इधर बिहार विधानसभा में भी टीम इंडिया की जीत की बात विधायकों के जुबान से सुनने को मिली. बिहार विधानसभा की कार्यवाही से पहले राजद विधायक राहुल तिवारी हाथ में इंडिया विन वाला पोस्टर लेकर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी यही कामना है कि इंडिया ही जीते. उन्होंने कहा कि इस मैच का आनंद हम भी उठाना चाहते हैं. आज शाम को विधानसभा की कार्यवाही के बाद घर पर पकौड़े के साथ चीयर अप किया जाएगा.

बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधानसभा में हंगामा, नीतीश सरकार को बताया फेल

भारत के लिए आज अहम दिन है. आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर काबिज टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत नजर आ रही है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता.

The post पटनाः टीम इंडिया की जीत के लिए हवन, आज होना है भारत Vs न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल appeared first on Live Cities.