Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WC से पाक आउट, ICC पर ही भड़क गए फैंस

लंदन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा शुक्रवार को किए गए एक ट्वीट से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रशंसक नाराज हो गए। पाकिस्तान ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे अपने आखिरी लीग मैच में 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रनों का स्कोर किया। इसके बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना तभी थी जब वह बांग्लादेश को 7 रन से पहले आउट कर दे।

पाकिस्तान की पारी खत्म होने के बाद आईसीसी ने एक ट्वीट किया, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए बांग्लादेश को कितने रनों पर ऑल आउट करना होगा। इसी ट्वीट के साथ आईसीसी ने 1994 की हॉलिवुड फिल्म डम्ब ऐंड डम्बर की एक जीआईएफ क्लिप लगाई, जिसमें अभिनेता जिम कैरी खुश होकर कह रहे हैं कि ‘तो आप मुझे बता रहे हैं कि यह संभावनाएं हैं?’

इसके बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही ऐसे भी ट्वीट आने लगे जिसमें कहा जाने लगा कि आईसीसी और बड़ी टीमों भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने की साजिश रची है और आईसीसी का ट्विटर अकाउंट किसी भारतीय द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

पाकिस्तान टीम ने इस विश्व कप की खराब शुरुआत की थी, लेकिन बीच में प्रभावशाली प्रदर्शन कर मैच जीतते हुए वह सेमीफाइनल की रेस में आ गई। हालांकि उसके सपनों पर पानी फिर गया जब इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।