Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: 11 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अंडर-19 के कप्तान

खेल डेस्क।मंगलवार विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा और दूसरी बार ऐसा होने जा रहा है की जब विराट कोहली और किवी कप्तान केन विलियमसन फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से टक्कर लेंगे। विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 11 साल पहले 2008 के अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में भीड़ चुके हैं।

World Cup 2019: इन चारों टीमों के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

2008 के अंडर-19 विश्वकप में विराट कोहली और केन विलियमसन अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे और यह बहुत ही दिलचस्प है कि आज दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अब आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में एक फिर से कप्तान बनकर एक दूसरे को टक्कर देने जा रहे हैं।

20 साल बाद इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

2008 के अंडर-19 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और विराट को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया था। मौजुदा विश्व कप में दोनों कप्तान का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।

World Cup 2019:अंक तालिका में टॉप पर जाने के लिए श्रिलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया



Herald