Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: इन चारों टीमों के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

खेल डेस्क। श्रीलंका को हराकर भारत ने वर्ल्ड कप के लीग राउंड की अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। विश्व कप के लिए चार टीमों का नाम भी तय हो चुका है और सेमीफाइनल का पहला मैच पहले स्थान पर काबिज टीम इंडिया का चौथे स्थान की टीम न्यूजीलैंड से 9 जुलाई को होगा। इसके बाद सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला दूसरे स्थान पर रही ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान पर रही टीम इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को होगा।20 साल बाद इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत ने इस विश्व कप के ​लीग राउंड में सभी टीमों से मुकाबला हुआ था,लेकिन बारिश के कारण वह न्यूजीलैंड से मैच नहीं खेल पाई थी। विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेगी तो वही दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें 44 साल बाद सेमीफाइनल में टक्कर लेगी। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप के लीग राउंड में पहले स्थान पर रही है।

World Cup 2019:अंक तालिका में टॉप पर जाने के लिए श्रिलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

सेमीफाइनल शेड्यूल

तारीख टीमें मैदान समय
9 जुलाई भारत vs न्यूजीलैंड मैनचेस्टर दोपहर 3: बजे से*
11 जुलाई ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड बर्मिंघम दोपहर 3: बजे से*


अंक तालिका

टीम मैच जीत हार नतीजा नहीं अंक
भारत 9 7 1 1 15
ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 14
इंग्लैंड 9 6 3 0 12
न्यूजीलैंड 9 5 3 1 11

World Cup 2019: जीत के साथ विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान



Herald