खेल डेस्क।अफगानिस्तान की टीम का सफर विश्व कप में हार के साथ शुरू हुआ और हार के साथ ही खत्म हुआ है। अफगान टीम को अंतिम मैच में जीत के करीब पहुंचकर वेस्टइंडीज से 23 रनों से हार झेलनी पड़ी है। विश्व कप में अफगान टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ज्यादा उसकी टीम फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रही है।
विश्व कप के अंतिम मैच में क्रिस गेल बना सकते है ये रिकॉर्ड
कुछ मैचों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया,लेकिन दबाव के चलते टीम मैच हार गई और इसके चलते विश्व कप के 9 मैचों में उसे हार मिली है। अंतिम मैच में विंडीज के खिलाफ 300 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 50 ओवर में 288 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
World Cup 2019: वर्ल्ड कप के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास!
अफगान टीम ने 30 ओवर तक अच्छा प्रदर्शन किया और उसके बाद जल्दी रन बनाने के चक्कर में लगातार विकेट खो दिए। अफगान टीम ने पहली बार विश्व कप में भाग लिया था,लेकिन वह इसमें एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं होने से पूरी टीम निराश है।
World Cup 2019 : न्यूजीलैंड की हार के बाद पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी
Herald