खेल डेस्क।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दो टीमों ने प्रवेश कर लिया है और दो टीमों को अभी इसमें जगह बनानी है। बुधवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में जो टीम मैच जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम होगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का यह मुकाबला इन दोनों टीमों से ज्यादा पाकिस्तान के लिए अहम है।
वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिलीजगह तो लिया इस भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास!
अगर आज का मैच न्यूजीलैंड जीत जाती है तो इंग्लैंड का सेमीफाइनल में जाने का रास्त बहुत कठिन हो सकता है। आज के मैच में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की हार के दुआ मांग रही है ताकि वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकें।
World Cup 2019 : हिटमैन ने 4 शतकों के साथ पार किया 500 रनों का आंकड़ा
अंकतालिका में इंग्लैंड आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड की 8 मैचों में 11 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमों का विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है और यह मैच वही जीतेगी जो अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Herald