Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड से 1-2 से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

टोक्यो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक टेस्ट इवेंट के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ओई स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर मैच के दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। भारत को मैच के शुरुआती मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला और हरमनप्रीत ने इसका फायदा उठाते हुए शानदार गोल किया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के आखिरी हॉफ में हालांकि न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और जेकोब स्मिथ ने मैच के 47वें में गोल कर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मुकाबले के अंतिम समय में 60वें मिनट पर न्यूजीलैंड के सैम लेन ने गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। 

लेन के अंतिम मिनट में किए गोल की बदौलत विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड ने विश्व के पांचवें नंबर की टीम भारत को इस मुकाबले में पराजित कर दिया। इससे पहले शनिवार को भारत ने अपने पहले मुकाबले में 12वें नंबर की टीम मलेशिया को 6-0 से पीटा था। भारतीय टीम अंक तालिका में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को मेजबान जापान से होगा।