Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: भगत को दो स्वर्ण, भारत को पैरा बैडमिंटन में 12 पदक

बासेल (स्विट्जरलैंड) 
बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रविवार को भारत के प्रमोद भगत ने शानदार वापसी करके इंग्लैंड के डेनियल बाथेल को हराकर पुरूष एकल एसएल3 वर्ग का खिताब जीता। विश्व में नंबर एक भगत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने पुरूष युगल एसएल 3-4 का खिताब जीता था। युगल फाइनल में भगत और मनोज सरकार ने फाइनल में नीतेश कुमार और तरूण ढिल्लों को हराया। ओवरआल भारत ने इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित 12 पदक जीते। भारत ने 2015 में भी इतने ही पदक जीते थे लेकिन उसमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे।