Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल को वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह नहीं

पोर्ट आफ स्पेन
क्रिस गेल को 22 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गयी है जिससे इस स्टार खिलाड़ी को भारत के खिलाफ विदाई मैच मिलने की उम्मीद नहीं है।  टीम में एकमात्र नया चेहरा रहकीम कोर्नवेल हैं जो स्पिन गेंदबाज आल राउंडर हैं। गेल ने पिछला टेस्ट मैच 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और वह भारत के खिलाफ शुरूआती वनडे में फार्म में नहीं देखे थे जिसमें वह कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंद में केवल चार रन ही बना सके थे। जून में मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले गेल ने अंतिम टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जतायी थी और वह ऐसा ंिकग्स्टन में सबीना पार्क में अपने घरेलू मैदान में ही चाहते थे। हालांकि रोबर्ट हायनेस की अध्यक्षता वाली वेस्टइंडीज चयन समिति ने ऐसा नहीं किया। 

टीम इस प्रकार है : 
जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कार्नवेल, शेन डॉरिच (विकेटकीपर), शैनोन गैब्रिएल, शिमरोन हेतमायर, शाई होप, कीमो पॉल और केमार रोच।