Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इस बल्लेबाज ने पेश किया टेस्ट टीम के लिए दावा, तोड़ दिया गंभीर का ये 17 साल पुराना रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ए के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन दोहरा शतक लगाकर टेस्ट टीम के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस भारतीय गेेंदबाज ने हैट्रिक सहित झटके 6 विकेट

गिल ने 253 गेंदों पर नाबाद 204 की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने पांचवे विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ 315 रन की नाबाद साझेदारी भी की। जिससे भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 365 रन पर घोषित की।

हनुमा विहारी ने भी 216 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाकर भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपना दावा पेश किया। वेस्टइंडीज ए ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 373 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

गिल ने अपनी दोहरी शतकीय पारी से एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत की किसी प्रतिनिधि टीम के सदस्य के रूप में दोहरा शतक जडऩे वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

गिल ने 19 साल 334 दिन की उम्र दोहरा शतक लगाकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साल 2002 में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 साल 124 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।