Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2020 में इस टीम की ओर से खेल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे

खेल डेस्क। पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे का इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए राजस्थान का साथ छूट सकता है। दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे अगर सब कुछ सही रहा तो आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं।

लारा के घर में ही गेल ने तोड़ दिए उनके ये दो बड़े रिकॉर्ड

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अजिंक्य रहाणे पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं। रहाणे अगले आईपीएल सत्र में राजस्थान के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स टीम में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

इस संबंध में उनकी राजस्थान रॉयल्स के साथ वार्ता भी चल रही है। अगर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बात बन जाती है तो अजिंक्या रहाणे दिल्ली के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, कोहली ने बना डाले ये रिकॉर्ड

आईपीएल के शुरुआत दो साल मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलने के बाद से अजिंक्या रहाणे राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। बीच में दो साल तक राजस्थान रॉयल्स टीम के प्रतिबंधित होने के कारण वह पुणे के लिए खेले थे।