Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच, 2021 तक का होगा कार्यकाल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री को एक बार फिर से बतौर कोच टीम इंडिया की कमान दे दी गई है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में इंटरव्यू के बाद यह फैसला लिया है. बता दें कि भारतीय टीम के नए कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यकाल दो साल का होगा.

बीसीसीआई के पास लगभग 2000 आवेदन आए थे

बता दें कि भारतीय टीम के कोच पद के लिए बीसीसीआई के पास लगभग 2000 आवेदन आए थे. प्राप्त आवेदनों में से समिति ने छह उम्मीदवार के नाम को इंटरव्यू के लिए फाइनल किया था. लेकिन इंटरव्यू से कुछ घंटे पहले ही वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर फिल सिमंस ने अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद टीम इंडिया के कोच पद के लिए रवि शास्त्री के अलावा टॉम मूडी, माइक हेसन, रॉबिन सिंह और लालचंद राजपूत बचे थे.

तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने लिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति सीओए ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को सेलेक्ट करने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति को दी थी. इसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव, भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अंशुमान गायकवाड़ और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शान्ता रंगास्वामी शामिल थे.

वेस्टइंडीज के फिल सिमंस ने वापस लिया था नाम

बीसीसीआई ने कोच पद के लिए 6 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें से वेस्टइंडीज के फिल सिमंस को छोड़कर सभी उम्मीदवारों ने सीएसी के सामने सबसे पहले एक प्रेजेंटेशन पेश किया. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का फ्यूचर प्लान शामिल था. इसके बाद सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया और इसके बाद सीएसी ने टीम इंडिया के कोच का चुनाव किया. बता दें कि वेस्टइंडीज के फिल सिमंस ने इंटरव्यू के कुछ घंटे पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था.

बिहार की राजनीति से बड़ी ख़बर : राजद की कल होने वाली बैठक में मौजूद होंगे तेजस्वी यादव

The post रवि शास्त्री बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच, 2021 तक का होगा कार्यकाल appeared first on Live Cities.