आईसीसी वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में इंग्लैंड विश्व चैम्पियन बना था और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2023 के विश्व कप को लेकर पूरी जानकारी दी है। इस बार लीग- 2 में सात टीमें नामीबिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनीया, स्काटलैंड, यूएई और अमेरिका शामिल होंगी इनके बीच 126 वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके साथ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाएगा।
तीसरे वनडे में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
आईसीसी वर्ल्ड कप 13वां सीजन 2023 भारत में 9 फरवरी से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इससे पहले 1987 का विश्व कप भारत और पाकिस्तान में आयोजित किया गया। इसके बाद भारतीय उप महाद्वीप में 1996 और 2011 में भी विश्व कप का आयोजन हुआ चुका है।
BCCI ने मुख्य कोच के लिए इन 6 नामों को किया शॉर्ट लिस्ट
भारत ने अब तक दो बार विश्व कप का खिताब जीता है और अगर 2023 में विश्व कप भारत में होता है तो भारत तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीत सकता है। 2019 का विश्व खिताब जीतने वाली इंग्लैंड आज भी आलोचना का शिकार हो रही है।
Herald