Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे दिन जडेजा-पंत पर बड़े स्कोर का जिम्मा, भारत 203/6

नई दिल्ली

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 203 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा (3 रन) और ऋषभ पंत (20 रन) क्रीज पर हैं. ऋषभ पंत 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

टीम इंडिया के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 163 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. टीम इंडिया ने इस दौरान अपने करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया. रहाणे के अलावा राहुल ने 97 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44, विहारी ने 56 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने पांच, चेतेश्वर पुजारा ने दो और कप्तान विराट कोहली ने दो रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले.

भारत की पारी

भारत के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे. पांचवें ओवर में केमार रोच ने टीम इंडिया को दो झटके दे दिए. रोच ने मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट करा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए.

चेतेश्वर पुजारा को भी रोच ने विकेट के पीछे शाई होप के हाथ कैच करा पवेलियन लौटा दिया. पुजारा 2 रन बनाकर आउट हुए. आठवें ओवर में कप्तान विराट कोहली भी आउट हो गए. कोहली को शेनॉन गैब्रिएल ने शमाराह ब्रूक्स के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल (44) अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्हें रोस्टन चेस ने आउट कर भारत को चौथा झटका दे दिया.

लोकेश राहुल (44) और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई. इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की साझेदारी कर संघर्ष कर रही टीम को संकट से उबारा. रहाणे ने 163 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान अपने करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया. रहाणे शुरुआत में 30 गेंदों पर केवल एक रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद उन्होंने भारत को कुछ स्थिरता प्रदान की.

रहाणे के अलावा राहुल ने 97 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44, विहारी ने 56 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने पांच, चेतेश्वर पुजारा ने दो और कप्तान विराट कोहली ने दो रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले.