Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन निकलने ही जा रहे हैं और इसके कारण वह सचिन और लारा जैसे बल्लेबाजों के रिकॉर्ड आसानी से तोड़ रहे हैं। विराट कोहली ने 10 साल के अंदर अपने इंटरनैशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में दूसरा शतक लगाकर अपने करियर की 43वां शतक भी पूरा किया है। इस शतक के साथ विराट ने एक दशक में इंटरनैशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद, ये खिलाड़ी बिना कोई मैच खेले टीम से बाहर हो गए हैं

किसी एक दशक में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग के नाम था। पॉन्टिंग ने 2000 के दशक में कुल 18,962 रन बनाए थे और उसी समय साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस ने भी 2000 के दशक में 16,777 रन बनाकर दूसरे स्थान पर थे।

ENG vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को किया 258 रनों पर ढेर



Herald