Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब रोहित शर्मा टी-20 में तोड़ेंगे गेल का ये विश्व रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 शृंखला शनिवार से फ्लोरिडा में शुरू होगी। इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में पांच शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते ही स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अगर रोहित शर्मा पांच छक्के लगाने में सफल हो गए तो वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

ग्लोबल टी-20 कनाडा में युवराज सिंह ने फिर खेली तूफानी पारी

गेल अभी तक टी-20 क्रिकेट में 105 छक्के लगा चुके हैं। जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 94 टी 20 मैचों की 86 पारियों में कुल 101 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम पर 103 छक्के दर्ज हैं।

अब रोहित इस सीरीज में छह छक्के लगा देते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 294 छक्के लगा चुके हैं।