Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टूर्नामेंट के बाद मैदान पर दिखाई नहीं देंगे ब्रैंडन मैकुलम, टी-20 क्रिकेट में बना चुके हैं लगभग दस हजार रन

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी20 कनाडा के समाप्त होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कर देंगे। इस टूर्नामेंट में वह युवराज सिंह की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।

पंत ने तोड़ा धोनी का ये टी-20 रिकॉर्ड

मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कर दिया था। इसके बाद से वह दुनिया भर की टी-20 लीग में खेल रहे थे। ब्रैंडन मैकुलम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान में कहा मैं जीटी-20 कनाडा की समाप्ति के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं।

भारत ने टी-20 सीरीज में किया वेस्टइंडीज का सफाया, दीपक चाहर ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ब्रैंडन मैकुलम 370 टी-20 मैचों में 9922 रन बना चुके हैं। अब वह ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने दस हजार रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतकों की सहायता से 2140 रन बनाए। मैकुलम ने 101 टेस्ट मैचों में 6453 और 260 वनडे में 6083 रन बनाए हैं।