Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल दो दिनों में ही टूट गया टी-20 का ये विश्व रिकॉर्ड, इन अनजाने क्रिकेट ने खेली तूफानी पारी

खेल डेस्क। नामीबिया के बल्लेबाज जेपी कोट्जे ने अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट का एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जेपी कोट्जे ने बोत्सवाना के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पदार्पण मैच में ही सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कभी इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम

उन्होंने ने बोत्सवाना के खिलाफ केवल 43 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की सहायता से 101 रन की नाबाद पारी खेल विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने इस मैच से दो दिन पूर्व ही बनाए गए कनाडा के बल्लेबाज रवीन्द्रपाल सिंह का कीर्तिमान ध्वस्त किया।

अगले साल क्रिकेट में वापसी करेगा ये भारतीय तेज गेंदबाज, रह चुका है विश्व चैम्पियन टीमों का हिस्सा

रवीन्द्रपाल सिंह ने 18 अगस्त को आइलैंड के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में महज को 47 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा था। रवीन्द्रपाल सिंह ने इस मुकाबले में 101 रन ही बनाए थे। जेपी कोट्जे भी 101 रन की पारी ही खेले सके, लेकिन इस पारी में नाबाद रहने और रवीन्द्रपाल सिंह से कम गेंदें खेने के कारण ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया।

इससे पहले रवीन्द्र्रपाल सिंह ने इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था। जिन्हें अपनी डेब्यू पारी में 98 रन बनाए थे।