Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 सीरीज में इन खिलाडिय़ों को साबित करनी होगी अपनी उपयोगिता

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 शृंखला में कई भारतीय खिलाडिय़ों को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। इस सीरीज में जिन खिलाडिय़ों पर सबसे ज्यादा नजर होगी वे श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे होंगे। इन दोनों खिलाडिय़ों को मध्यक्रम में अपनी उपयोगी साबित करनी होगी।

अब रोहित शर्मा टी-20 में तोड़ेंगे गेल का ये विश्व रिकॉर्ड!

वहीं विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में सभी की नजरें युवा खिलाडिय़ों खलील अहमद, दीपक चाहर, राहुल चाहर और नवदीप सैनी पर भी होंगी।वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन शृंखलाओं का लक्ष्य नए खिलाडिय़ों को परखना है।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते ही स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

वहीं युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत पर महेन्द्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में अधिक जिम्मेदारी होगी। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में अनुभवी खिलाडिय़ों कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नारायण की लम्बे समय बाद वापसी हुई है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी ।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुइस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नारायण, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, खारी पियरे।