खेल डेस्क। पूर्व विश्व नम्बर वन रूस की मारिया शारापोवा को एक बार फिर से 23 ग्रैंडस्लैमों की विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
अब अर्जुन तेंदुलकर का इस टीम में हुआ चयन
सेरेना ने न्यूयार्क में खेले जा रहे यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शारापोवा को 6-1, 6-1 से शिकस्त देकर इस रूसी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार 19वीं जीत दर्ज की। अभी तक दोनों खिलाडिय़ों के बीच 22 मैच खेले गए हैं उनमें से 20 में सेरेना जीत हासिल करने में सफल रही। छह बार की यूएस ओपन चैंपियन सेरेना को शारापोवा पर जीत हासिल करने के लिए केवल 59 मिनट का समय लगा।
खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है इन क्रिकेटरों की गर्लफ्रेंड
वहीं पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी फेडरर ने पहला ग्रैंडस्लेम मैच खेल रहे भारत के सुमित नागल को 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। हालांकि सुमित नागल पूर्व विश्व नम्बर वन रोजर फेडरर को चुनौती देने में सफल रहे। उन्हें इस मैच में पहला सेट जीतकर सभी को चौंका दिया।