Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने जीती टी-20 सीरीज

खेल डेस्क।भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज के दूसरे मैच को भारत ने जीतकर सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बनाकर सीरीज जीत ली है। दूसरा मैच फ्लोरिडा में खेला गया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बना सकी।

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच के शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को लगा ये बड़ा झटका

इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने जब 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाए और बारिश के कारण मैच का परिणाम डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत निकाला गया। भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 22 से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला जीत ली है।


इस टी-20 सीरीज का अंतिम मैच और तीसरा मैच मंगलवार 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर आठ साल बाद टी-20 सीरीज जीतने में सफल हुई है। वेस्टइंडीज की टीम टी20 मैचों की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है। भारतीय टीम की इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान रोहित शर्मा का रहा है। रोहित ने अपने शानदार अर्धशतक से टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

पहले टी20 मैच में 10 रन बनाकर विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड



Herald