Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कामचलाऊ गेंदबाज ने टी-20 में बना डाला ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव 

खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चित्ताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कभी-कभी ऐसे रिकॉर्ड भी बन जाते हैं, जिसकी उम्मीद ही नहीं की जा सकती है।ऐसा इंग्लैंड की वाइटैलिटी ब्लास्ट टी-20 लीग में देखने को मिला है। लीसेस्टरशायर के कप्तान कोलिन एकरमैन ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ये रिकॉर्ड भी ऐसा है जिसका टूटना लगभग असंभव है।

इस टूर्नामेंट के बाद मैदान पर दिखाई नहीं देंगे ब्रैंडन मैकुलम, टी-20 क्रिकेट में बना चुके हैं लगभग दस हजार रन

दक्षिण अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने टी-20 क्रिकेट के मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस कामचलाऊ गेंदबाज ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ केवल 18 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए हैं।यह टी-20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। इस मामले में उन्होंने समरसेट के अरुल सुपैया के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। जिन्होंने ग्लेमॉर्गन के खिलाफ 2011 में 5 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

पंत ने तोड़ा धोनी का ये टी-20 रिकॉर्ड

कामचलाऊ गेंदबाज एकरमैन का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा है। उन्होंने 90 टी-20 मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं। लीसेस्टरशायर ने इस मुकाबले में बर्मिंघम को 55 रन से हराया। लीसेस्टरशायर ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए। इसके जवाब मे बर्मिंघम 134 रन पर सिमट गई।