Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तिम टी-20 मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अब अन्तिम वनडे के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव किए जा सकते हैं।इस मैच में उन खिलाडिय़ों को खेलने का मौका मिल सकता है जिन्हें पिछले दो मैचों में टीम में जगह नहीं मिली है। इस बात के संकेत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी दिए हैं।

अब इस मामले में स्मिथ ने विराट को छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने इस ओर इशारा किया कि अन्तिम टी-20 मुकाबले में उन खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता जिन्हें पहले दो मैचों में अंतिम एकदश में जगह नहीं मिली थी।

विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली के इस बयान से अब मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर, लेग स्पिनर राहुल चाहर और दीपक चाहर के खेलने की उम्मीद जग गई है। लोकेश राहुल को भी अंतिम 11 में जगह मिल जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। इस मैच में विकेटकीपर ऋषभ पंत के स्थान पर लोकेश राहुल को जगह मिल सकती है, दो मैचों में चार और शून्य रन ही बना सके थे।