भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद आज क्रिकेट में नई शुरुआत करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 शृंखला में खेलेगी।
अब रोहित शर्मा टी-20 में तोड़ेंगे गेल का ये विश्व रिकॉर्ड!
टी-20 शृंखला का पहला मैच आज से भारतीय समयानुसार रात आठ बजे फ्लोरिडा में शुरू होगा। टी-20 शृंखला में कई भारतीय खिलाडिय़ों को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। इस सीरीज में जिन खिलाडिय़ों पर सबसे ज्यादा नजर होगी वे श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे होंगे।
टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते ही स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
वहीं विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में सभी की नजरें युवा खिलाडिय़ों खलील अहमद, दीपक चाहर, राहुल चाहर और नवदीप सैनी पर भी होंगी। पहली बार भारतीय टीम में तीन राजस्थान खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहले टी-20 मैच में राजस्थान के खलील अहमद, दीपक चाहर और राहुल चाहर को मौका मिल सकता है।
संभावित भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और दीपक चाहर।