Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने टी-20 सीरीज में किया वेस्टइंडीज का सफाया, दीपक चाहर ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (चार रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (65) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में सात विकेट से शिकस्त देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लिया संन्यास

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट 150 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 45 गेंदों में 59 बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 42 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए।

पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया

इससे पहले राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने टी-20 अन्तरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में केवल चार रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। नवदीप सैनी ने दो और राहुल चाहर ने एक विकेट लिया। वेस्टइंडीज की ओर से कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 58 रन बनाए।