Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज को फतह करने उतरेगी टीम इंडिया

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का टी-20 में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद अब विराट एंड कंपनी की वनडे सीरीज में भी इंडीज का सफाया करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। भारतीय टीम को वनडे में नंबर 4 के लिए एक फिर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ मध्यम क्रम में मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत ने वेस्टइंडीज का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को प्रदर्शन बहुत ही शानदार है और उनके दम पर भारत यह सीरीज आसानी से जीत सकता है। गेंदबाजी क्रम में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। मेजबान टीम को आज गेल के आने से उनका मनोबला बढ़ा है और वह वनडे सीरीज को जीतने का पूरा प्रयास करेगी।

India vs South Africa: भारत दौरे के लिए इस खिलाड़ी को मिली टेस्ट टीम की कमान

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

पंत ने तोड़ दिया धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेतमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस और केमार रोच।



Herald