Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर ने किया टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एक मैच में तूफानी शतक लगाने के बाद विरोधी टीम के झटके आठ विकेट, बने ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कभी-कभी क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। क्या आपने सोचा था कोई क्रिकेटर टी-20 क्रिकेट के किसी एक मैच में तूफानी शतक लगा कर विरोधी टीम के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भी दिखा देगा। ऐसा चमत्कारिक प्रदर्शन कर्नाटक प्रीमियर लीग में ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने शुक्रवार को बेल्लारी टस्कर्स की ओर खेलते हुए शिवमोग्गा लॉयंस के खिलाफ किया है।

अपनी हेयरस्टाइल से इन क्रिकेटरों ने दुनिया में हासिल की लोकप्रियता

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम ने इस केपीएल के एक ही मैच में पहले तो बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 134 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 8 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया। इस प्रकार का रिकॉर्ड टी-20 के क्रिकेट इतिहास में आज कोई क्रिकेटर नहीं बना सका है।

सात महीने बाद रहाणे ने मैदान पर कर दिया कुछ ऐसा

हालांकि गौतम की उपलब्धि को रिकॉर्ड बुक में जगह नहीं मिली है, क्योंकि केपीएल को आधिकारिक तौर पर टी-20 मैच का दर्जा नहीं मिला है। मैच में गौतम ने केवल 39 गेंदों में शतक लगाया जो केपीएल का सबसे तेज शतक है। इस पारी में उन्होंने 13 छक्के लगाए जो भी इस टूर्नामेंट का एक रिकॉर्ड है।