खेल डेस्क। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।मंगलवार को गुयाना में खेले गए इस मैच में पंत ने 65 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत ने टी-20 सीरीज में किया वेस्टइंडीज का सफाया, दीपक चाहर ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इस पारी के माध्यम से उन्होंने बतौर भारतीय विकेटकीपर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इससे पहले बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए थे। पंत की पारी से पहले ये स्कोर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था।
दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लिया संन्यास
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 42 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (चार रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (65) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में सात विकेट से शिकस्त देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया था।