खेल डेस्क। भारत के खिलाफ आज से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले ही वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज को ये झटका उसके दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों से हटने के कारण लगा है।
पहले टी-20 में इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम, गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे ये तीन राजस्थानी क्रिकेटर!
इस बात की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान जारी कर दी है। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने घुटने की चोट से उबरकर हाल ही में मैदान पर वापसी की थी। उन्होंने कनाडा में ग्लोबल टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लिया था।
अब रोहित शर्मा टी-20 में तोड़ेंगे गेल का ये विश्व रिकॉर्ड!
रसेल को इस लीग के दौरान कुछ परेशानी महसूस हुई थी और इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं को अपनी अनुपलब्धता के बारे में जानकारी दी। वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अब आंद्रे रसेल के स्थान पर जैसन मोहम्मद को टीम में शामिल किया है।
आंद्रे रसेल ने इस साल खेले गए आईपीएल सत्र में केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एकेले के दम पर केकेआर को कई मैचों में जीत दिलाई थी।