Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय पाण्डे म.प्र. अंडर 23 टीम के कोच नियुक्त

भोपाल
भारतीय स्टेट बैंक की गवर्मेंट बिजनेस ब्रांच में कार्यरत पूर्व रंजी खिलाडी संजय पाण्डे को मप्र क्रिकेट संगठन द्वारा मप्र की अंडर 23 टीम का कोच नियुक्त किया है। वे विगत पॉच वर्षों से मप्र की अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ने वर्ष 2018 में 18 वर्षों के पश्चात् प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी का फायनल खेला था। मध्य प्रदेश टीम का कैम्प 26 अगस्त से 4 सितंबर तक इंदौर में आयोजित होगा। उसके बाद मप्र टीम 5 से 12 सितंबर तक अखिल भारतीय बापुरा कप क्रिकेट टूनार्मेंट में भाग लेने नागपुर जायेगी। संजय, बीसीसीआई के लेवल ए कोच हैं।