Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने वेस्टइंडीज का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

खेल डेस्क।भारत और वेस्टइंडीज के खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीत लिया है। भारतीय टीम ने पहली बार कैरेबियाई टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने में कामयाब हुई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 146 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया।

सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ कर विराट ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवा कर यह लख्य ​हासिल किया है। भारतीय टीम ने नए तेज गेंदबाज दीपक चहर शानदार गेंदबाजी करी तो कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत को जीत दिलाई। इस सीरीज में अपने करियर का पहला मैच खेल रहे दीपक चहर ने तीन विकेट लेकर विंडीज टीम की कमर तोड़ दी और इसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

3-0 से सीरीज जीतने के लिए आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

टीम:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चहर और नवदीप सैनी

अफ्रीका के इस खतरनाक खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

वेस्टइंडीज: इविन लुइस, सुनील नरेन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, शिमरोन हेटमेयर, कार्लोस ब्रैथेवट (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, कीमो पॉल, फाबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस



Herald