Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम ने बोलीविया को 3-1 से हराया

नयी दिल्ली
भारतीय महिला टीम ने स्पेन में चल रहे कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बोलीविया को 3-1 से हरा दिया। भारत की जीत में रतनबाला देवी ने दो और बाला देवी ने एक गोल किया।शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में बोलीविया ने स्वीटी देवी के दूसरे ही मिनट के आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी थी लेकिन इसके बाद रतनबाला और बाला देवी के गोलों ने भारत को जीत दिला दी। बाला देवी ने पांचवें मिनट के गोल से भारत को बराबरी दिलाई। आधे समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था। रतनबाला ने 36वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई और इसके कुछ देर बाद अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम को इससे पहले स्पेन के क्लब विलेरियल सीएफ  से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बोलीविया के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की।