Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने पर महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को अतिरिक्त 50 लाख रुपये

पुणे
महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को ऐलान किया कि ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाले राज्य के ऐथलीटों को 50 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। शेलार के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह रकम खिलाड़ियों को तोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारी के लिए दिए जाएंगे। अभी तक महाराष्ट्र से निशानेबाज राही सरनोबत और तीरंदाज प्रवीण जाधव ने ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया है।

शेलार ने सोमवार को खेल विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। तोक्यों ओलिंपिक की शुरुआत अगले साल 24 जुलाई से होगी।