खेल डेस्क। स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम की हैट्रिक सहित छह विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने तीसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर कर दी। इससे भारतीय टीम विंडीज पर पहली पारी में मामूली बढ़त हासिल करने में सफल रही।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड
पहली पारी में 201 रन बनाने वाली भारतीय टीम की भी दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट केवल 23 रन पर ही गंवा दिए थे। इस प्रकार भारत की मैच में कुल बढ़त 30 रन की हो गई है।
विंडीज ए की पहली पारी को 72.4 ओवर में केवल 194 रन पर ही ढेर करने में कृष्णप्पा गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 23.4 ओवर में 67 रन देकर हैट्रिक सहित छह विकेट अपने नाम किए।
इस कामचलाऊ गेंदबाज ने टी-20 में बना डाला ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव
कृष्णप्पा गौतम ने वेस्टइंडीज के आखिरी तीन बल्लेबाजों रेमन रीफर(05), चेमार होल्डर(शून्य) और मिगुएल कमिंस (शून्य) को 73वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर आउट कर हैट्रिक बनाई। यह उनकी ए श्रेणी मैचों में यह पहली हैट्रिक है। भारत की ओर से तेज गेेंदबाज उमेश यादव ने दो और आवेश खान तथा शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।