Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आजादी के 70 साल बाद 15 अगस्त पर पहली बार टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया ने 15 अगस्त 2019 को जीत का तोहफा दिया है। भारतीय टीम ने कई बड़ी जीत हासिल की है लेकिन आजादी के इस खास दिन भारतीय टीम की जीत ज्यादा खुशी देती है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडिज को टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी हरा दिया है। इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान कोहली का शानदा शतक रहा है।

एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

कप्तान कोहली ने अपने वनडे करियर का 43वां शतक लगाकर भारत को मैच के साथ-साथ सीरीज में भी जीत दिलाई है। टीम इंडिया ने आजादी के लगभग 72 साल में पहली बार 15 अगस्त के दिन भारत को जीत का तोहफा दिया है।

ENG vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को किया 258 रनों पर ढेर

भारतीय टीम को अब वेस्टइंडिज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और अगर वह इस सीरीज को भी जीतने में कामयाब होती है तो वह एक नया रिकॉर्ड बना देगी। भारतीय टीम इस समय जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखा रही है और इसी वजह से टीम को जीत पर जीत मिल रही है।



Herald