Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी, वनडे में 80 शतक लगाएगा विराट कोहली

मुंबई
 वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेली गई भारतीय कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने कोहली को लेकर भविष्यवाणी की है। जाफर ने कहा कि विराट कोहली भारतीय टीम की और से खेलते हुए 75-80 शतक लगाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने दूसरे वनडे मैच के दौरान 120 रनों की पारी खेलकर वनडे करियर का 42वां शतक लगाया। इसके बाद अब वह सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा  वनडे शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जाफर ने लिखा, '11 पारियों के बाद विराट कोहली की साधारण सेवा फिर बहाल हो गई है। विराट कोहली का एक और अंतरराष्ट्रीय शतक। मेरा अनुमान है कि किंग कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 75-80 शतक लगाएंगे।' जाफर ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 31 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है।