Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes 2019: पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज 

खेल डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2019 की एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आएं। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम की लाज पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कारण बची तो दूसरी तरफ स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान करी है।

टी20 के सिक्सर किंग बन सकते हैं रोहित शर्मा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही हे और टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट मात्र 35 रन पर ही खो दिए और इसके बाद 122 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टीम का एक छोर संभालते हुए नौंवे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी और इसके बाद 10 विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी करके टीम को 250 रनों के पार पहुंचाया।

तीन विदेशी और तीन देशी खिलाड़ियों में से होगा टीम इंडिया का नया कोच

स्मिथ ने अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा किया और टीम को पहली पारी में 284 रनों तक पहुंचा दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 10 रन लिए।

Ashes 2019: 18 साल से एशेज सीरीज जीतने का सपना देख रहा है ऑस्ट्रेलिया



Herald